देश में महिलाओं के साथ भेदभाव मिटाने तथा उन्हें विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने में मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है। बाजारीकरण औैर व्यावसायिकता के प्रभाव में मीडिया भी महिलाओं संबंधी रिपोर्टिंग में अक्सर भेदभाव व पक्षपात करता है। यह निष्कर्ष यहां विमर्श संस्था की ओर से आयोजित जेंडर समानता तथा मीडिया संबंधी राज्य स्तरीय परिचर्चा में सामने आया।